poem

To be continue on इस busy दुनिया में

इस  busy दुनिया में 
इंसान ने अपने आप को
 और अपनों को भूला दिया | 
कर लो उपवास 
  एक रोज़ तुम  स्मार्ट फोन का 
जियो वो दिन अपनों के साथ 
भूल गये सुबह सवेरे 
मिचमिचाती आँखो से खिड़की के 
उस पर देखना | 
अब तो लग जाते हो 
हरदम सेन्ड, फॉरवर्ड बटनों और 
इमेजों के मायाजाल में | 
  इस  busy दुनिया में 
इंसान ने अपने आप को
 और अपनों को भूला दिया |
हम बंदी बन चुके है 
स्मार्ट फ़ोन में 
” feeling  excited ” कुछ भी हो 
पर status में update कुछ और ही करेंगे | 
“you tube” का जंजाल कम था की 
जो अब  “Netflix” के मायावी संसार में फँस गये | 
नामुमकिन नहीं है 
 इस Connected रहने की बीमारी से उबरना | 
बस हफ़्ते में एक रोज़ 
डिजिटल उपवास कर लो | 
इस उपवास से
 बहुत  कुछ खोने से बच जायेगा | 
इस  busy दुनिया में 
इंसान ने अपने आप को

 और अपनों को भूला दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *