Motivated Thought in hindi – साहस न करना स्वयं को खो देना है
साहस न करना स्वयं को खो देना है

… जीवन को केवल पीछे मुड़कर समझा जा सकता है, लेकिन उसे हमेशा आगे बढ़ते हुए ही जीना पड़ता है।
… प्रार्थना का उद्देश्य ईश्वर को बदलना नहीं, प्रार्थना करने वाले व्यक्ति के स्वभाव और दृष्टिकोण को बदलना है।
… लोग अक्सर विचारों की स्वतंत्रता का उपयोग नहीं करते, इसलिए उस कमी की भरपाई वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की मांग करके करना चाहते हैं।
… धोखा खाने के दो तरीके हैं- एक, जो सत्य नहीं है उस पर विश्वास करना; दूसरा, जो सत्य है उसे मानने से इनकार कर देना।
… निराशा का सबसे सामान्य रूप यह है कि व्यक्ति वह न बन पाए, जो वास्तव में वह है।
… सबसे पीड़ादायक स्थिति वह है, जब इंसान उस भविष्य को याद करता है, जो उसे कभी मिलने वाला नहीं था।
… साहस करना कुछ क्षणों के लिए अपना संतुलन खोना है, लेकिन साहस न करना स्वयं को खोना है।
… तानाशाह मरता है तो उसका शासन समाप्त होता है, शहीद मरता है तो उसके विचारों का आरंभ होता है।

